क्राइम

आग में झुलसे बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत

– पुलिस मामले की जांच में जुटी, टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया

पुंजापुरा (बाबू हनवाल)। ग्राम बोरखाल्या में गुरुवार को एक व्यक्ति आग में 90 प्रतिशत तक झुलस गया था। उसे प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया था। उसकी शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। उसका पत्नी से विवाद चल रहा था। मामले में पुलिस जांच जुटी है। शुक्रवार को घटना स्थल पर एफएसएल टीम ने जांच की और साक्ष्य जुटाए।

पुलिस के अनुसार गुरुवार को बोरखाल्या निवासी बुजुर्ग भोलिया डाबर आग में झुलस गया था। उसका घटना स्थल से ही वीडियो सामने आया था। उसका पत्नी से विवाद भी चल रहा था। उसे इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों के सुपुर्द किया। परिजनों ने बोरखाल्या में अंतिम संस्कार किया।

अनुविभागीय अधिकारी सृष्टि भार्गव ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। उसने स्वयं आग लगाई थी या अन्य किसी ने, इस पर जांच की जा रही है। जांच के लिए वैज्ञानिक रामचंद्र भाटी को घटना स्थल पर पहुंचाया गया। उन्होंने मृतक के निवास स्थान पर जाकर गिट्टी के ढेर सहित आसपास जांच की। जहां डीजल गिरा था, उसके सैंपल लिए। जले हुए कपड़े का सैंपल लिया। पास ही माचिस भी मिली। आससपास की लोकेशन को नापा। बारीकी से हरेक पहलु की जांच की गई। मृतक के लड़के की छोटी बालिका से पूछताछ की गई। घटना स्थल पर जो लोग मौजूद थे, उनके बयान लिए। वैज्ञानिक श्री भाटी ने बताया कि मामले की जांच कर वरिष्ठ अधिकारी को अवगत कराएंगे। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को भी घटना स्थल पर पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button