क्राइम

देवास में आबकारी विभाग की होटल/ढाबों पर कार्रवाई, 8 प्रकरण दर्ज किए

Share

देवास। जिले में लोकसभा निर्वाचन-2024 के मद्देनजर कलेक्टर ऋषव गुप्ता के निर्देशानुसार एवं जिला आबकारी अधिकारी मंदाकिनी दीक्षित के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी कड़ी में देवास के होटल/ढाबों पर आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई की गई। कुल 8 प्रकरण धारा 34(1) एवं धारा 36(ए)(बी) के तहत पंजीबद्ध किए गए। कार्यवाही में 69 पाव देशी मदिरा प्लेन, 12 बोतल बीयर, 32 केन बीयर, 1 बोतल विस्की की जब्त की गई। जब्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य 10 हजार 405 रुपए है।

कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक राजकुमारी मंडलोई, विजय कुचेरिया, दिनेश भार्गव, निधि शर्मा, डीपी सिंह, कैलाश जामोद, मुख्य आरक्षक राजाराम, दीपक धुरिया, आरक्षक बीके जैशवाल, नितिन सोनी, नगर सैनिक किशोर सिसौदिया, अनिल अकोदिया शामिल थे। जिले में आबकारी विभाग द्वारा इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button