शिक्षा

होली के लिए कई रंगों को एक होना पड़ता है- सोनी

– शासकीय मावि महाकाल कॉलोनी में उल्लासपूर्वक मनाई होली

देवास। शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी में होली पर्व उल्लासपूर्वक मनाया गया।

प्रधानाध्यापक महेश सोनी ने बच्चों को होली का ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व समझाते हुए होली मनाने का कारण विस्तारपूर्वक समझाया। सभी बच्चों को विभिन्न प्रकार के रंग एवं मिठाई वितरित की गई।

उन्होंने बताया, कि भारतीय सनातन परंपरा का अद्भुत त्यौहार है होली। होली का नाम सुनते ही मन में प्रसन्नता और उल्लास छा जाता है। सब तरफ अलग-अलग रंग दिखाई देने लगते हैं। प्रकृति भी अपने रंग विभिन्न फूलों के माध्यम से बिखेरकर संदेश देती है, कि विभिन्न रंगों से ही हमारी जिंदगी सार्थक होती है। होली के लिए भी कई तरह के रंगों को एक होना पड़ता है, तब होली का रंग बनता है, जिसे कहते हैं खुशी का रंग, उल्लास का रंग समरसता का रंग, आपसी भाईचारे का रंग।

होली का त्योहार भारत के साथ-साथ अन्य कई देशों में भी उत्साहपूर्वक मनाया जाता है। समय, देश, काल, परिस्थिति के अनुसार होली मनाने का तरीका अलग हो सकता है, लेकिन होली के त्यौहार का जो संदेश है, वह हमेशा एक जैसा ही रहा है कि सभी एक है। सभी रंग मिलाने से ही होली का रंग बनता है। होली के संदेश को हमें पूरे वर्ष समाज में, परिवार में, देश में अपने मन में संजोए रखना चाहिए और सभी से समान व्यवहार करना चाहिए तभी हमारे देश की एकता का, भाईचारे का, बंधुत्व का रंग निखरेगा और हम विश्व में अपनी अलग पहचान बनाए रखेंगे।
कार्यक्रम का संचालन बाल कैबिनेट के सदस्यों ने किया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button