आपका शहरराजनीति

यह विकास अवरूद्ध ना हो इसके लिए भाजपा की महापौर व पार्षद प्रत्याशी को दें वोट- विधायक मनोज चौधरी

वार्ड 13 में अकिला अजबसिंह ठाकुर के समर्थन में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित

देवास। वार्ड क्रमांक 13 की भाजपा पार्षद प्रत्याशी अकिला अजबसिंह ठाकुर के समर्थन में बैठक मेंढकी रोड स्थित कलश गार्डन में आयोजित की गई। इसमें भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। बैठक में उपस्थित विधायक मनोज चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार है। हमारी लोकसभा से सांसद भी भाजपा के है और विधायक भी भाजपा की हैं। भाजपा की सरकार विकास कार्यों के लिए जानी जाती है। विकास कार्यों का यह सिलसिला अब अवरूद्ध ना हो इसके लिए आप भाजपा की महापौर प्रत्याशी सहित आपके वार्ड क्रमांक 13 की पार्षद प्रत्याशी अकिला ठाकुर के समर्थन में अधिक से अधिक मतदान करवाएं। भाजपा की महापौर व पार्षदों के सहयोग से देवास का तेजी से विकास हो सकेगा। भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने कहा कि शहर के विकास के लिए भाजपा महापौर प्रत्याशी एवं वार्ड के विकास के लिए भाजपा पार्षद प्रत्याशी को जिताना आवश्यक है। आपके वार्ड की जो भी समस्या है उसे चुनाव जीतने के बाद आपकी पार्षद अकिला ठाकुर दूर करेंगी। आप इन्हें पूर्ण समर्थन प्रदान करें, ये पार्षद बनने के बाद पूर्ण ईमानदारी से वार्ड का विकास करवाएंगी। मप्र पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा कार्यसमिति के सदस्य रायसिंह सैंधव ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि इस वार्ड के ग्राम मेंढकी से मेरा सरस्वती शिशु मंदिर के कार्यकाल से ही नाता रहा है। ग्राम मेंढकी मेरा पूरा परिवार है। मैंने यहां के बच्चों को शिक्षा व संस्कार दिए हैं। यहां के बच्चे पढ़-लिखकर उच्च पदों पर आसीन है। मुझे इनकी उन्नति से गर्व का अनुभव हो रहा है। मेरा यहां के मतदाताओं से आग्रह है कि वे 13 जुलाई को सारे काम छोड़कर सबसे पहले भाजपा की महापौर व पार्षद प्रत्याशी के पक्ष में वोट करें। यह जीत मेरी और भाजपा प्रत्याशी की नहीं बल्कि सारे वार्डवासियों की होगी। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जूनियर मंडल अध्यक्ष मधु शर्मा, मेंढकी के वरिष्ठजन, भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं ने बैठक में भाजपा की महापौर और पार्षद प्रत्याशी को विजयी बनाने का संकल्प लिया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button