प्रशासनिक

विभिन्न शासकीय कार्यालयों में लंबित पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए शिविर 21 एवं 22 फरवरी को

Share

देवास। देवास जिले के विभिन्न शासकीय कार्यालयों में लंबित पेंशन प्रकरणों के शतप्रतिशत निराकरण के लिए जिला पेंशन अधिकारी कार्यालय देवास में 21 एवं 22 फरवरी को 2 दिवसीय पेंशन शिविर आयोजित किया जाएगा।
जिला पेंशन अधिकारी निरूपमा पालीवाल ने आहरण एवं संवितरण अधिकारियों से अनुरोध किया है, कि शिविर में कार्यालय स्‍तर पर लंबित पेंशन प्रकरणों का निराकरण करावाए, जिससे लंबित प्रकरणों में पेंशन प्राधिकार पत्र जारी किए जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button