राज्य

राजस्थान-मप्र के लाेगाें को पार्वती, कालीसिंध और चंबल नदियों के पानी का मिलेगा भरपूर लाभ- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Share

– राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ हुई चर्चा

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, कि राजस्थान और मध्यप्रदेश के लोगों को पार्वती, कालीसिंध और चंबल नदियों के पानी का भरपूर लाभ मिलेगा। इन नदियों के जल के बंटवारे से दोनों राज्यों के लाखों किसानों का जीवन बदलेगा। विकास की नई संभावनाएं खुलेंगी। पर्यटन से लेकर औद्योगिक विस्तार में तेजी आएगी। यह निर्णय विकास के अनेक द्वार खोलेगा। नदियों की जल राशि के उपयोग से जुड़े वर्षों पुराने मुद्दों का समाधान होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज जयपुर प्रवास के दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ इस मुद्दे पर आयोजित बैठक में चर्चा की। राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने जयपुर में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आत्मीय स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री शर्मा से दोनों राज्यों के हित में तीन नदियों के जल बंटवारे से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की। केंद्र सरकार से विमर्श कर निर्णय लिया जाएगा। जयपुर में अनेक जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने भी मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पुष्पगुच्छों से स्वागत किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा में कहा, कि दोनों राज्यों की नवगठित सरकारें विकास के कामों में लगातार आगे बढ़ रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार आगे बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में 21वीं सदी में आजादी का अमृत महोत्सव काल चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button