• Wed. Jul 23rd, 2025

    Benefits of walking पैदल चलना… चलने-फिरने के फायदे

    ByNews Desk

    Jan 27, 2024
    Share

    सुबह या शाम की सैर करने या कहें चलने-फिरने के फायदों को हम अक्सर ही नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन, इस वॉक से शरीर को एक नहीं बल्कि कई फायदे मिलते हैं।

    वॉक करने पर फिटनेस मेंटेन की जा सकती है। शरीर को दुरुस्त रखने के साथ ही क्रोनिक कंडीशंस जैसे डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारियां भी रोजाना वॉक करने पर कम या नियंत्रण में हो सकती हैं। असल में वॉक करने पर शरीर एक्टिव रहता है। जो व्यक्ति रोजमर्रा में एक्सरसाइज नहीं करता है और किसी तरह से एक्टिव नहीं रहता है वो भी रोजाना वॉक (Walk) करे तो शरीर फिट रहता है।

    सुबह की सैर करने के फायदों की बात करें तो इस समय धूल ना के बराबर होती है। सुबह की सैर करने पर शरीर दिनभर फिट और चुस्त महसूस करता है। इस समय वॉक करने पर डाइटरी रूटीन यानी खानपान का रूटीन भी अच्छा रहता है।
    मॉर्निंग वॉक से मेटाबॉलिज्म अच्छा रहता है और कैलोरी बर्निंग तेजी से हो पाती है। इसके अलावा, सुबह के समय शरीर का तापमान कम रहता है, जिससे शरीर ठंडा और अकड़ा हुआ महसूस नहीं करता।
    शाम के समय वॉक (Evening Walk) करने का फायदा यह होता है कि शरीर रिलैक्स्ड होता है और मसल्स वॉर्म्ड अप होती हैं। इस समय कमजोरी महसूस नहीं होती और पूरे दिन की थकान उतर जाती है सो अलग। ईवनिंग वॉक रोजाना की जाए तो रात में नींद भी अच्छी आती है।
    वजन कम (Weight Loss) करने के लिए दिन में किसी भी समय आधे से एक घंटे वॉक की जाए, साथ ही व्यायाम किया जाए तो फैट बर्न होने में असर दिखने लगता है। इसके अलावा बाकी फायदों को देखते हुए मॉर्निंग या ईवनिंग वॉक की जा सकती है।

    जय हिंद

    अशोक बरोनिया

    सेवानिवृत्त अधिकारी एवं लेखक

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *