डॉ. प्रमोद जैन के निवास पर पहुंचकर विधायक ने व्यक्त की शोक संवेदना

देवास। शहर के वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सक एवं भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री डॉ. प्रमोद जैन की माताजी श्रीमती गुणमाला जैन धर्मपत्नी लक्ष्मीचंद जैन का असामयिक निधन हो गया। उनके निधन पर विधायक गायत्री राजे पवार ने ताराणी कॉलोनी स्थित निवास पर पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए और शोक संतप्त परिजनों आशा जैन, पुत्री डॉ. प्राची, पुत्र डॉ हिमांशु, भाई मनोज, बहिन सुनीता, पारिवारिक मित्र डॉ. एमएम अग्रवाल सहित उपस्थित सभी परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों, इष्टमित्रों को ढांढस बंधाया। पर्यावरण संरक्षण तथा जीव हिंसा से बचने के लिए डॉ. प्रमोद जैन के परिवार ने माताजी का अंतिम संस्कार गैस शवदाह गृह में करने के निर्णय की विधायक ने सराहना की। इस अवसर पर महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, विधायक प्रतिनिधि भरत चौधरी, नेता सत्तापक्ष और वार्ड पार्षद मनीष सेन साथ रहे।




