धर्म-अध्यात्म

सिरोल्या में निकली शोभायात्रा, हाथ में भगवा ध्वज लेकर भजनों की धुन पर झूमे श्रद्धालु

सिरोल्या (अमर चौधरी)। श्रीराम मंदिर में सोमवार को सुबह 4 बजे अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में प्रभातफेरी निकली। जो श्रीराम मंदिर से शुरू होकर गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए गायत्रीनगर एवं मुख्य बाजार होते हुए पुन: श्रीराम मंदिर में पहुंची। जहां महा आरती हुई। दोपहर 2 बजे गांव में शोभायात्रा निकली, जो श्रीराम मंदिर से शुरू होकर गायत्रीनगर, देवास-बरोठा रोड होते हुए मनकामनेश्वर मंदिर मुख्य बाजार होते हुए हुए पुन: श्रीराम मंदिर में पहुंची। जहां महा आरती कर महाप्रसादी वितरित की गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। युवा हाथ में भगवा ध्वज लेकर डीजे व भजनों पर जमकर नृत्य कर रहे थे। जगह-जगह ग्रामीणों द्वारा पुष्पवर्षा से यात्रा का स्वागत किया गया। भगवान श्रीराम की यात्रा में चलित तिरंगा यात्रा भी शामिल थी। घोड़ी की बग्घी पर सवार रामलला परिवार विराजित थे। जो आकर्षण का केंद्र थे। यात्रा में जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित थे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button