धर्म-अध्यात्म

अक्षत कलश की शोभायात्रा में उमड़ा सर्व हिंदू समाज

Share

बैंड-बाजे, डीजे एवं ढोल के साथ भजनों पर भक्तों ने किया नृत्य

नेमावर (संतोष शर्मा)। सर्व हिंदू समाज नेमावर ने नगर में शुक्रवार दोपहर बाद डीजे, बैंड-बाजे, ढोल के साथ अयोध्या से आए अक्षत कलश की शोभायात्रा नगर के 15 वार्डों से होकर निकाली। मां दयालु मंदिर से राम-जानकी, लक्ष्मण एवं हनुमानजी की झांकी को घोड़ा बग्गी में विराजित कर नगर के बस स्टैंड से यात्रा आरंभ की गई।

गौनार चौक, आदिवासी वार्ड, मुस्लिम बस्ती, बाजार चौक, गुर्जर मोहल्ला, पटेलपुरा, प्रयास चौक, कृष्ण गली होते हुए पुनः बस स्टैंड स्थित सभा स्थल पर पहुंची। अक्षत यात्रा का मार्ग पर जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। गली-मोहल्लों में गाय के गोबर से लिपाई कर सुंदर रंगोली उकेरी गई। राम-जानकी की आरती उतारी गई। बस स्टैंड पर बनाए गए मंच पर नगर के संतगण सर्वश्री रामस्वरूप शास्त्री, श्रीकृष्ण शरण, चंद्रशेखरानंद, कृष्णानंद, क्षेत्रीय विधायक आशीष शर्मा, सुमेरसिंह फौजी, सत्यनारायण केरापा विराजित थे। मंचासीन संतों का स्वागत विकास ताम्रकार, दीपक राठौर, गोपाल तंवर, नगर परिषद अध्यक्ष कृष्ण गोपाल अग्रवाल, राजपाल तोमर, संतोष शर्मा, कुशल व्यास, अक्षय हथेल, जगदीश सोनी, दिग्पाल तोमर, राहुल व्यास आदि ने किया।

कार्यक्रम को मंचासीन अतिथियों ने संबोधित कर रामलला के दर्शन की अभिलाष पूर्ण होने की बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन पं. प्रवीण दुबे ने किया। यात्रा में मातृशक्ति की भारी उपस्थिति रही। यात्रा करीब 1 किमी लंबी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button