धर्म-अध्यात्म

भक्तों ने उत्साहपूर्वक निकाली अक्षत कलश यात्रा

टोंकखुर्द (विजेंद्रसिंह ठाकुर)। अंचल के गांव बरदु में श्रीरामजी की पूजा-अर्चना की गई। जमोनिया श्रीराम मंदिर से श्रीरामजी की अक्षत कलश यात्रा प्रारंभ हुई, जो बरदु श्रीराम मंदिर पहुंची।
यहां पं. भरतलाल कश्यप ने विशेष पूजन किया। समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे। मंदिर से यात्रा सम्पूर्ण गांव में निकली, जगह-जगह ग्रामीणों ने यात्रा का स्वागत किया। श्रीराम मंदिर में समापन हुआ। अक्षत कलश यात्रा में सारथी रथ पर श्रीरामजी विराजमान हुए एवं जुलूस उत्साहपूर्वक निकाला गया। गांव में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई। जय श्रीराम के नारे राम भक्त लगाते हुए आगे चल रहे थे। श्रीराम भक्त, मातृशक्ति सिर पर गंगाजल का कलश रखे हुए थी। अक्षत कलश यात्रा में ढोल-ढमाके बजाए गए। अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को श्रीरामजी के मंदिर का लोकार्पण होगा। घर-घर से गंगा कलश जल ले जाएंगे एवं घर-घर दीप जलाएंगे। शांतिपूर्वक अक्षत कलश यात्रा संपन्न हुई।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button