राजनीति

अजबसिंह ठाकुर अटल फाउंडेशन प्रदेश महामंत्री नियुक्त

Share

 

देवास। सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय योगदान देने वाले भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अजबसिंह ठाकुर को अटल फाउंडेशन का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामना दी है।

अटल फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुप्रसाद नायक द्वारा जारी आदेश में यह अपेक्षा की गई है कि श्री ठाकुर पूर्ण निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे और जिला स्तर पर कमेटी गठित कर संगठन को सशक्त बनाएंगे। उक्त जानकारी कमल अहिरवार ने दी।

Back to top button