• Wed. Aug 13th, 2025

    उत्‍तम वर्षा हेतु पंच दिवसीय महारूद्राभिषेक प्रारंभ

    ByNews Desk

    Jun 23, 2022
    Share


    उज्जैन । श्री महाकालेश्‍वर मंदिर में प्रतिवर्ष उत्‍तम जलवृष्टि हेतु अनुष्‍ठान किया जाता है। मंदिर के प्रशासक गणेश कुमार धाकड ने बताया कि, इस वर्ष भी जन कल्‍याणार्थ उत्‍तम जल वृष्टि हेतु पंच दिवसीय महारूद्राभिषेक गुरुवार को प्रारंभ हुआ जो 27 जून तक मुख्‍य पुजारी पं. घनश्‍याम शर्मा के आचार्यत्‍व में चलेगा।
    गुरुवार को कलेक्टर आशीष सिंह सपत्नीक आयोजन में शामिल हुए। इस अनुष्‍ठान में श्री महाकालेश्‍वर भगवान पर लगातार सहस्‍त्र जल धारा से अभिषेक किया जावेगा। 16 पुजारी व 22 पुरोहितों सहित 55 ब्राह्मणों द्वारा 5 दिवस तक महारूद्राभिषेक किया जावेगा। पूर्णाहुति दिवस पर हवनात्‍मक अनुष्‍ठान भी होगा।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *