शिक्षा

सतपुड़ा एकेडमी में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शक्ति स्वरूप कन्याओं का पूजन किया

देवास। मक्सी रोड पर तुलजा विहार कॉलोनी में स्थित सतपुड़ा एकेडमी में नवरात्रि पर्व पर कन्या पूजन एवं गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में आकर्षक साज-सज्जा की गई।

सर्वप्रथम वैभव विहार शिक्षा समिति अध्यक्ष एवं मप्र पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष रायसिंह सेंधव, संचालक भानूप्रतापसिंह सेंधव, प्राचार्य अमित तिवारी ने मातारानी के चित्र एवं अखंड ज्योत का विधि-विधान पूर्वक पूजन-अर्चन किया।

पं. मयंक द्विवेदी के आचार्यत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शक्ति स्वरूपा कन्याओं का विधि पूर्वक पूजन-अर्चन किया गया। रायसिंह सेंधव, भानूप्रतापसिंह सेंधव, अमित तिवारी एवं स्कूल स्टाफ ने छोटी-छोटी कन्याओं के चरण धोकर मंगल तिलक कर पुष्पमाला व चुनरी ओढ़ाकर, श्रीफल एवं दक्षिणा भेंट कर आशीर्वाद लिया। अतिथियों ने मातारानी एवं शक्ति स्वरूपा कन्याओं की महाआरती की। इस अवसर पर विद्यालय के बालक-बालिकाओं ने मातारानी के भक्तिगीत पंखिड़ा रे… पंखिड़ा रे…, छन-छन बाजे पांव पैजनिया…, जोगिरा थारा… आदि पर गरबों की मनमोहक प्रस्तुति देकर मातारानी की आराधना की। अध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने विद्यार्थियों को नवरात्रि पर्व का महत्व बताते हुए बच्चों से मां की आराधना कर अपने जीवन को लक्ष्य की ओर ले जाने की बात कही। संचालक भानूप्रतापसिंह सेंधव ने विद्यार्थी, स्कूल स्टाफ एवं अभिभावकों को नवरात्रि पर्व एवं दशहरे की शुभकामनाएं प्रेषित की। अंत में प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन रीना पटेल व साक्षी लटारे ने किया एवं प्रबंधन सोमाली घोष ने किया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी दिनेश सांखला ने दी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button