• Thu. Aug 21st, 2025

    उज्जैन के वरिष्ठ कलाकार हुए बंडू भैया स्मृति सम्मान से सम्मानित

    ByNews Desk

    Jun 12, 2022
    Share


    उज्जैन। मूर्धन्य संगीतज्ञ पं. विष्णु वामन पित्रे बंडू भैया की स्मृति में प्रकल्प सामाजिक सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक संस्था द्वारा 10 वां स्मृति सम्मान समारोह व शास्त्रीय संगीत सभा का आयोजन संपन्न हुआ।

    जानकारी देते हुए संस्था अध्यक्ष योगेश साद ने बताया कि सम्मान समारोह में उज्जैन शहर के वरिष्ठ संगीतज्ञ पं.राजकुमुद ठौलिया , पं.उमा शंकर भट्ट एवं पं.दिलीप फड़के को मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा , विशेष अतिथि महेश परमार विधायक तराना, रवि भदोरिया शहर कांग्रेस अध्यक्ष,कार्यक्रम संयोजक श्रीमती माया राजेश त्रिवेदी द्वारा बंडू भैया सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पंडित राकेश घुगरे एवं शिष्य गणो द्वारा एवं जबलपुर के शास्त्रीय गायक विवेक कर्महे द्वारा प्रस्तुति दी गई। उज्जैन की प्रसिद्ध नृत्यांगना प्रतिभा रघुवंशी एलची द्वारा कथक नृत्य प्रस्तुत किया गया । आभार श्रवण शर्मा ने माना । कार्यक्रम में डॉ. प्रकाश कादोतिया, पंकज सोलंकी, सतीश शुक्ला, फूलचंद जरिया, तेजकरण परमार, विनोद धौलपुरिया, मुजीब भाई सुपारी वाले, जितेन्द्र शुक्ल, जितेन्द्र चावरे, अजय चौहान, धर्मेश हाड़ा, सरदार सिंह आदि उपस्थित थे

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *