![](https://newsoneclick.com/wp-content/uploads/2022/06/WhatsApp-Image-2022-06-05-at-2.57.26-PM.jpeg)
![](https://newsoneclick.com/wp-content/uploads/2022/06/WhatsApp-Image-2022-06-05-at-2.57.26-PM-1024x474.jpeg)
– मुख्यमंत्री ने की देवास जिले के किसानों की सराहना
देवास। हाल ही में पर्यावरण संरक्षण से संबंधित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन भोपाल में हुआ। इसमें देवास जिले से ग्राम छोटी चुरलाय निवासी मुख्यमंत्री से सम्मानित युवा कृषक धर्मेंद्रसिंह राजपूत ने सहभागिता की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने देवास जिले के किसानों की सराहना की एवं किसानों को जैविक खेती के लिए प्रेरित किया। युवा कृषक राजपूत ने बताया कि हम वर्षों से मिश्रित खेती कर रहे हैं। इस प्रकार की खेती में नुकसान की आशंका नहीं रहती। कई बार एक फसल प्रतिकूल वातावरण में नष्ट हो जाती है, तो दूसरी फसल से सहारा मिल जाता है। जैविक खेती करने व नरवाई नहीं जलाने की अपील भी युवा कृषक राजपूत ने की। इस दौरान वन विभाग के प्रमुख सचिव अशोक वर्णवाल ने भी राजपूत द्वारा पर्यावरण संरक्षण के प्रति किए गए कार्यों की प्रशंसा की।
![](https://newsoneclick.com/wp-content/uploads/2022/06/WhatsApp-Image-2022-06-05-at-2.57.27-PM-1024x474.jpeg)