• Fri. Jul 18th, 2025

    नगर के सभी वार्डों के हर बूथ पर पहुंचेंगे भाजपा के कार्यकर्ता और नेता

    ByNews Desk

    Jun 9, 2022
    Share

    उज्जैन। भारतीय जनता पार्टी का बूथ विजय संकल्प अभियान 10 जून को प्रातः 9 बजे से शुरू होगा जो दिन भर चलेगा इस अभियान में भाजपा के कार्यकर्ता और नेता शहर के सभी वार्डों के बूथों पर हितग्राहियो से संपर्क कर 8 साल की मोदी सरकार और राज्य की भाजपा सरकार की उपलब्धियों के पत्रक बांटे जाएंगे ।
    भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक जोशी ने बताया बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत प्रातः 9 बजे से यह कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के नगर पदाधिकारी, वरिष्ठ नेतागण, प्रदेश सरकार के मंत्री, विधायक और सांसद तथा अन्य सभी नेता सुबह से अपने बूथ क्षेत्र में पहुंचेंगे और बूथ अध्यक्ष तथा मंडल अध्यक्षों के साथ वार्ड में भ्रमण कर हितग्राहियों से संपर्क करेंगे। इस दौरान सभी कार्यकर्ता 8 वर्ष मोदी सरकार और राज्य सरकार की उपलब्धियों के पत्रक नागरिकों को बाटेंगे। सह मीडिया प्रभारी राकेश पंड्या ने बताया जो पत्रक हितग्राहियों व नागरिकों को दिया जाएगा उस में मोदी सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी जाएगी । यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा ने दी।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *