• Tue. Jul 15th, 2025

    भगवान बलराम के जन्मोत्सव पर निकाली शोभायात्रा

    ByNews Desk

    Sep 4, 2023
    Share

    टोंकखुर्द (विजेंद्रसिंह ठाकुर)। जय धरणीधर भगवान टोंकखुर्द तहसील क्षेत्रीय सेवा समिति के तत्वाधान में हल छठ के उपलक्ष्य में अपने आराध्य देव भगवान बलरामजी का जन्मोत्सव नगर में धूमधाम से मनाया गया। धाकड़ समाज ने रथ पर भगवान बलराम को विराजमान कर शोभायात्रा निकाली। सर्व समाज ने नगर के विभिन्न चौराहों पर पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया। शोभायात्रा में डीजे की धुन पर युवा नृत्य करते हुए ढोल-धमाकों के साथ चलते रहे।

    इस अवसर पर नगर टोंकखुर्द, ग्राम पांदा, आलरी, जलालपुरा, रनायलकलां के समाजजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे। विशाल शोभायात्रा का श्रीराम मंदिर पर समापन हुआ। आभार जय धरणीधर जन्मोत्सव क्षेत्रीय सेवा समिति ने माना।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *