• Tue. Aug 12th, 2025

    मनकामेश्वर भोमियाजी मंदिर पर हुआ रुद्राभिषेक

    ByNews Desk

    Sep 2, 2023
    Share

    बेहरी (हीरालाल गोस्वामी)। बेहरी-बागली मार्ग पर क्षेत्र के प्रसिद्ध मनकामनेश्वर भोमियाजी मंदिर पर शनिवार को रुद्रा अभिषेक हुआ। अभिषेक महू (इंदौर) के दिलीप सिंह, धर्मपत्नी संगीता गोयल, शक्ति सिंह के परिवार द्वारा करवाया गया।

    अभिषेक के दौरान मनकामनेश्वर भोमियाजी हनुमानजी का आकर्षक श्रृंगार किया गया। इसके पूर्व देवी स्थापना हेतु केल के पत्ते पर प्रतीक रूप से देवी स्थापना कर पहले देवी को आमंत्रित किया गया, फिर विधि-विधान से हनुमानजी का अभिषेक किया गया। श्रद्धालु शक्ति सिंह ने बताया कि यहां अभिषेक करने से मन को शांति मिलती है। क्षेत्र में सुख शांति बनी रहे और अच्छी बारिश की कामना को लेकर साथ ही आने वाला संकट भी टल जाता है। इसी उद्देश्य से उन्होंने यहां पर अभिषेक करवाया।

    अभिषेक पंडित विद्याधर वैष्णव, गोपाल वैष्णव, अभिषेक शर्मा, सौरभ गोपाल वैष्णव ने बताया कि मनकामनेश्वर हनुमानजी सरकार का पंचामृत पूजन, रुद्राभिषेक अभिषेक करना लाभदायी माना जाता है। मंदिर के पुजारी विद्याधर वैष्णव ने बताया कि ऋतु परिवर्तन के साथ भोमियाजी पर अभिषेक का भी प्रारूप बदल जाता है। वर्तमान में भी नर्मदा के जल से अभिषेक करना सार्थक रहता है और भोमियाजी मनकामेश्वर मंदिर पर हमेशा नर्मदा के जल से ही अभिषेक किया जाता है।

    अभिषेक तब तक किया जाता है तब तक मनकामनेश्वर भोमियाजी प्रतिमा से पानी बहकर समीप राजगढ़ की नदी में भेरू महाराज जाकर अभिषेक पूर्ण होता है। यह परंपरा कई वर्षों से जारी हैम आरती के बाद भोजन प्रसादी ग्रहण की। इस अवसर पर इंदौर से महू से आए श्रद्धालु विष्णु पाटीदार, विजयसिंह जिराती, गोपाल चौहान, अमित ठाकुर, विशाल ठाकुर, रजत ठाकुर आदि बेहरी, बागली, चापड़ा, अमरपुरा के कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *