नगर निगम

एक दिन पूर्व ही हो गया क्षिप्रा बैराज का मेंटेनेंस

– अब शहर में समय पर नलों में पानी का हो सकेगा सप्लाय
देवास। क्षिप्रा बैराज डैम के 5 गेट के वायर रोप खराब होने पर उन वायर रोप को बदलने का कार्य चल रहा था। समय से पहले वायर रोप बदलने का कार्य पूर्ण हो गया है। इस कार्य का विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल व सभापति रवि जैन ने अन्य जनप्रतिनिधियों व नगर निगम के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।
विधायक प्रतिनिधि श्री अग्रवाल ने बताया, कि डैम की वायर रोप बदलने का कार्य 10 वर्ष में होना था किंतु किन्हीं कारणों से कार्य करने में देरी हुई। विधायक गायत्री राजे पवार के नेतृत्व में कलेेक्टर ऋषव गुप्ता, सभापति श्री जैन के साथ बैठक की गई, जिसमें तीन दिवस में कार्य पूूर्ण करने पर सहमति हुुई। डैम का मेंटेनेंस कार्य एक दिवस पूर्व ही पूर्ण कर लिया गया। शहर में पानी वितरण भी पूर्व निर्धारित समयावधि में किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर एनवीडीएम से पानी भी लिया जा सकेगा। इसके बाद स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण सभी ने किया।
सभापति श्री जैन ने बताया कि डैम का कार्य तय समय सीमा के पूूर्व ही कर लिया। देवास शहर में दो टाइम ही पानी वितरण कम समय किया गया। अब पूर्व समय अनुसार वितरण होगा। क्षिप्रा नदी के पानी का फ्लो जारी है। पानी पर्याप्त मात्रा में डैम में प्राप्त होगा।
इस अवसर पर नेता सत्तापक्ष मनीष सेन, निगम आयुक्त रजनीश कसेरा, सूचना एवं प्रौद्योगिकी समिति अध्यक्ष रामदयाल यादव, वित्त एवं लेखा विभाग अध्यक्ष अजय तोमर, पार्षद प्रतिनिधि संजय दायमा, अजय पंडित, राज वर्मा, मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी, निगम सहायक यंत्री जगदीश वर्मा, मनीष चौहान, दिलीप मालवीय आदि उपस्थित थे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button