राजनीति

प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है यह चर्चा पूरे देश में- संजय दत्त

किसी के कहने से कोई विधानसभा का उम्मीदवार नहीं बनेगा, टिकट के चक्कर में नहीं पड़े- मनोज राजानी
देवास। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। यह चर्चा प्रदेश में ही नहीं पूरे देश में है, लेकिन प्रदेश में सरकार कब बनेगी जब हम पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पार्टी के हित में काम करेंगे। जहां तक टिकट मिलने की बात है मुझे कमलनाथजी ने स्पष्ट रूप से कहा है, कि टिकिट उसे ही दिया जाएगा जिसका सर्वे में नाम आएगा।

हम संगठन के लोग हैं, हमारा काम पूरी ताकत के साथ चुनाव में पोलिंग पर काम करना है। देवास शहर में कांग्रेस की बहुत अच्छी टीम है। बावजूद हम चुनाव क्यों हार जाते हैं, यह मैं समझ नहीं पा रहा हूं। आप एक बात दिल से निकाल दीजिए, कि अमुक व्यक्ति विधायक बन गया तो वह हमारे साथ न्याय नहीं करेगा। इस बार चुनाव व्यक्ति नहीं संगठन लड़ेगा। सत्ता का विकेंद्रीकरण होगा। हर कार्यकर्ता को उसका सम्मान मिलेगा।
उक्त विचार अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त ने देवास विधानसभा के कांग्रेसजनों, सेक्टर, मंडलम के पदाधिकारियों, बीएलए, पोलिंग कमेटी के सदस्यों को एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहे। श्री दत्त ने शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी द्वारा संगठन स्तर पर जो काम किए जा रहे हैं, उसकी प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां आपका संगठन मजबूत है। इस बार परिणाम बदलना चाहिए। सर्वप्रथम शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने श्री दत्त का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि इस बार चुनाव व्यक्ति नहीं संगठन लड़ेगा। किसी के कहने से कोई विधानसभा का उम्मीदवार नहीं बनेगा, जैसा कि श्री दत्त ने बताया है टिकिट सर्वे के आधार पर ही दिया जाएगा। आप इस टिकट के चक्कर में नहीं पड़े यह हमारा काम नहीं है भोपाल में बैठे नेताओं का काम है। हमारा काम संगठन को मजबूत बनाना है हम वह काम करते रहे। इसी के साथ ब्लॉक अध्यक्ष, विभिन्न मोर्चा संगठन के अध्यक्ष, मंडलम, सेक्टर, बीएलए ने अनेक सुझाव दिए, जिस पर श्री दत्त ने कहा कि संगठन हित में जो आपने बात कही है, उसे ध्यान में रखते हुए लागू किया जाएगा। पूर्व महापौर जयसिंह ठाकुर, पं. जयप्रकाश शास्त्री, रेखा वर्मा, प्रदीप चौधरी, शौकत हुसैन, भगवानसिंह चावड़ा, नजर शेख, युवा कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र गौड़, पंकज वर्मा, महिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष रीना गालौदिया ने भी अपनी बात रखी। बैठक का संचालन कांग्रेस प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने किया एवं आभार डॉ मंसूर शेख ने माना। बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button