मुंबई। बहुप्रतीक्षित काव्य संग्रह पुस्तक साहित्य शिखा का विमोचन मुंबई की ताज एंड लैंड होटल में फिल्मी और राजनीतिक हस्तियों के साथ वरिष्ठ पत्रकारों के मध्य किया गया। महाराष्ट्र के वरिष्ठ राजनेता रामदास अठावले, सिने कलाकार सुनील पाल, वीआइपी सिंगर अभिषेक, प्रेस क्लब वर्किंग जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. खालिद केस, लेखिका एवं संग्रहकर्ता शशि दीप सहित कई बड़ी हस्तियां इस समारोह में शामिल रहीं। उक्त पुस्तक में मालवा मध्यप्रदेश से जुड़े सुनील योगी की चर्चित कविता मैं समय हूं भी शामिल की गई। इस अवसर पर पुस्तक विमोचन के साथ प्रेस क्लब के वर्किंग जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित केस खालिद को संस्था द्वारा डॉक्टर की उपाधि दी गई।