राजनीति

यात्रियों की सुविधा के लिए सांकेतिक बोर्डों पर लगे फ्लैक्स हटाए- शिवसेना

Share

– शिवसेना ने नगर निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग
देवास। शहर के अंदर मार्गों की जानकारी के लिए सांकेतिक बोर्ड लगे हैं, लेकिन समय-समय पर इन बोर्डों पर बैनर या फ्लैक्स लगा दिए जाते हैं, जिससे बाहर से आने वाले लोगों को मार्ग संबधित जानकारी में परेशानी होती है।
सांकेतिक बोर्ड पर से फ्लैक्स को हटाने व आगे से किसी प्रकार के फ्लैक्स या बैनर लगाने पर कार्रवाई की मांग शिवसेना ने की है। शिवसेना के जिलाध्यक्ष सुनील वर्मा ने नगर निगम आयुक्त रजनीश कसेरा को ज्ञापन देते हुए बताया, कि शहर में आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए सांकेतिक बोर्ड लगे हुए हैं। इन पर मार्ग की जानकारी होती है। विभिन्न स्थानों पर आवागमन के लिए किलोमीटर की जानकारी लिखी रहती है। इस पर लगातार कुछ समय से फ्लैक्स लगाए जा रहे हैं, जिससे आम नागरिकों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिलाध्यक्ष वर्मा ने बताया सांकेतिक बोर्ड के ऊपर फ्लैक्स लगाना एक अपराध की श्रेणी में आता है। इन्हें तत्काल हटाया जाए और आगे से इस प्रकार के फ्लैक्स ना लगे इसे लेकर आदेश जारी किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button