आपका शहर

टोंकखुर्द के नवागत तहसीलदार ने किया पदभार ग्रहण

Share

टोंकखुर्द (नन्नु पटेल)। खंडवा से स्थांतरित होकर टोंकखुर्द आए नवागत तहसीलदार गौरव निरंकारी ने टोंकखुर्द तहसीलदार का पदभार ग्रहण कर लिया। नवागत तहसीलदार ने पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी कि राजस्व विभाग के सभी कार्य समय पर हो और किसानों को उनके काम के कारण परेशान न होना पड़े। निरंकारी ने अधिवक्ता से मिलकर कहा कि वादों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से करने का प्रयास किया जाएगा। सरकार की मंशा के अनुसार सरकार की योजनाओं का क्रियान्यवन उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार किया जाएगा और शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता व न्यायसंगत तरीके से धरातल पर कराने का प्रयास किया जाएगा, ताकि शिकायतकर्ताओं को बार-बार तहसील के चक्कर न लगाना पड़े। लोगों को सुविधाएं मिलें, ऐसे प्रयास किए जाएंगे। बार-बार तहसील कार्यालय में ग्रामीणों को आकर परेशान नहीं होना पड़े, उन्हें ऐसी सुविधाएं प्रदान करने के लिए जल्द ही बैठक कर कार्य योजना बनाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button