देवास

नागर ब्राह्मण समाज की महिला मंडल ने मनाया हरियाली महोत्सव

  • बिलावली महादेव का अभिषेक कर मंदिर परिसर में किया पौधारोपण

देवास। नागर ब्राह्मण समाज की महिला मंडल ने बिलावली महादेव मंदिर में हरियाली महोत्सव मनाया। महोत्सव में सभी महिलाएं हरे रंग की साड़ी पहनकर शामिल हुईं। महिलाओं ने बिलावली महादेव का अभिषेक कर मंदिर परिसर में पौधारोपण किया।

रविवार को सुबह समाज की महिलाएं मंदिर पहुंची और यहां पर सर्वप्रथम बिलावली महादेव का पूजन-अर्चन किया। इसके पश्चात मंदिर परिसर में शिवभक्ति से ओतप्रोत भजनों की प्रस्तुति दी। अधिकमास होने से एक-दूसरे को हल्दी-कुमकुम कर प्रतीक के तौर पर सामग्री वितरित की। विभिन्न प्रकार की खेल गतिविधियां भी की। पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए पौधारोपण किया। इस अवसर महिला मंडल की अध्यक्ष मनीषा पौराणिक ने कहा, कि समाज की महिला मंडल समय-समय पर इस प्रकार की गतिविधियों का आयोजन करती रही हैं। घर-परिवार की जिम्मेदारी के साथ ही सामाजिक दायित्व का निर्वहन करना अपने आप में महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर आभा नागर, नम्रता नागर, इंद्रा नागर, प्रेमलता नागर, प्रतिभा शर्मा, सरिता शर्मा आदि उपस्थित थीं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button