आपका शहर
हर घर तिरंगा अभियान के तहत डाकघर में राष्ट्रीय ध्वज की बिक्री होगी शुरू

देवास। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान इस वर्ष भी जोरशोर से चलाया जाएगा। देश के 1.6 लाख डाकघरों से झंडों की बिक्री की जाएगी। डाकघरों में झंडों की बिक्री जल्द ही शुरू हो जाएगी। लोग अपने नजदीकी डाकघर में जाकर झंडा खरीद सकते हैं। डाक विभाग की ई- पोस्ट ऑफिस सुविधा (www.epostoffice.gov.in) के माध्यम से भी राष्ट्रीय ध्वज खरीद सकेंगे। राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम से नागरिकों को जोड़ने के लिए डाकघर कई जागरूकता गतिविधियां (जनभागीदारी कार्यक्रम) आयोजित करेगा। नागरिक इन गतिविधियों में भाग ले सकते हैं। डाकघरों में 25 रुपए की दर से तिरंगे की बिक्री एवं वितरण होगा।




