राजनीति

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी करेंगी जिले का प्रवास

Share

देवास। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष राखी झालानी ने बताया, कि महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानती श्रीनिवासन, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया एवं सांसद तथा प्रदेश प्रभारी कविता पाटीदार के निर्देशानुसार महिला मोर्चा जिला देवास में आगामी चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए उत्तराखंड भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष मोहिनी पोखरियाल का 1 एवं 2 अगस्त को प्रवास कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसके अंतर्गत अनेक कार्यक्रम संपन्न होंगे जिनमें नव मतदाता संवाद कार्यक्रम, सेल्फीविद लाभार्थी, बूथ स्तरीय बैठक, प्रेसवार्ता, सीएम राइस स्कूल में जाकर पेंटिंग प्रतियोगिता का आवलोकन, जिला पदाधिकारी और वरिष्ठ नेताओं की बैठक, लाडली बहना कार्यक्रम, मोटे अनाज का कार्यक्रम जैसे अन्य अनेक कार्यक्रम होंगे।
श्रीमती पोखरियाल के साथ मोर्चा की प्रदेश महामंत्री माया पटेल, संभाग प्रभारी ज्योति दुबे, महिला मोर्चा जिला प्रभारी दुर्गा चौधरी तथा जिला अध्यक्ष राखी झालानी उपस्थित रहेंगीl
उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र चौधरी व सह प्रभारी कमल अहिरवार ने संयुक्त रूप से दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button