प्रशासनिक

टोंकखुर्द में अनुविभागीय अधिकारी एवं दंडाधिकारी होंगे तिलवारी

Share

टोंकखुर्द (विजेंद्रसिंह ठाकुर)। मध्यप्रदेश भू राजस्व संहिता आदेश 1959 (क्रमांक 20) सन 1959 की धारा 13 की उप धारा (2) अंर्तगत राजपत्र में प्रकाशन दिनांक 12/05/23 से जिला देवास में नवीन अनुविभाग टोंकखुर्द का सृजन किए जाने के फलस्वरूप कलेक्टर ऋषव गुप्ता द्वारा जारी आदेश अनुसार कन्हैयालाल तिलवारी प्रभारी डिप्टी कलेक्टर को अनुविभाग टोंकखुर्द में नवीन अनुविभागीय अधिकारी एवं दंडाधिकारी पद पर नियुक्त किया गया। साथ ही दो लोकसेवकों (बाबुओं) की नियुक्ति आदेश भी जारी किए गए हैं। श्री तिलवारी कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व टोंकखुर्द में अपने समस्त स्टाफ के साथ 24 जुलाई से पद ग्रहण करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button