देवास

Dewas Weather जिले में अब तक 489 मिमी से अधिक बारिश

Share

– सतवास में एक ही दिन में 4 इंच से अधिक बारिश
देवास। मानसून सत्र के दौरान पिछले 24 घण्टे में जिले में 350 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। औसत रूप से यह 38.89 मिमी है। सर्वाधिक बारिश सतवास में 109 मिमी दर्ज की गई। उदयनगर में 35 मिमी, देवास में 33 मिमी, खातेगांव में 5 मिमी, बागली में 22 मिमी, कन्नौद में 19 हाटपीपल्या में 10 मिमी, सोनकच्छ में 65 मिमी व टोंकखुर्द में 52 मिमी बारिश हुई।
जिले में अब तक औसत रूप से 489.31 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जबकि गत वर्ष 571.92 मिमी बारिश हुई थी। रविवार सुबह देवास में बादल छाए हुए हैं। वेदर रिपोर्ट के अनुसार दोपहर में बारिश की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button