राज्य

ओंकारेश्वर बांध के 10 गेट खोले, निचले इलाकों में अलर्ट

Share

इंदौर। नर्मदा कछार वाले क्षेत्र में लगातार बारिश तथा ओंकारेश्वर बांध में वर्षा के पानी की निकासी के लिए गत बुधवार को 11 बजे 10 गेट 0.5 मीटर वाले खोले जाने से डाउनस्ट्रीम में 1200 क्यूमेक्स पानी जाने की संभावना है। गेट खोलने से पानी की जावक पॉवर हॉउस से निकलने वाले पानी से अधिक रहेगी। ओंकारेश्वर पॉवर स्टेशन के बाढ़ नियंत्रण प्रकोष्ठ प्रभारी ने संबंधित जिला कलेक्टर्स सहित ग्रामीणजनों और श्रद्धालुओं को अलर्ट किया है। गेट खोलने से नर्मदा नदी के डाउनस्ट्रीम में पानी की जावक अधिक रहेगी। जिसके चलते नर्मदा नदी और घाटों और किनारों पर पानी का बहाव अधिक होने से नाविकों, श्रद्धालुओं व ग्रामीणजनों को दूर रहने की हिदायत दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button