प्रशासनिक

लोकसभा निर्वाचन: व्यय प्रेक्षक मेहुल भारत जैन ने लाइजनिंग अधिकारियों की ली बैठक

Share

देवास। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत संसदीय क्षेत्र 18 विदिशा के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक आईआरएस मेहुल भारत जैन ने नसुरुल्लागंज में लाइजनिंग अधिकारी राकेश धनगर व सहायक व्यय प्रेक्षक लखनलाल खातेगांव तथा अन्य व्यय प्रेक्षक के साथ मीटिंग की।
उन्होंने खातेगांव की समस्त टीमों के बारे में खातेगांव एईओ से जानकारी ली तथा लेखा दल से अभी तक की गई कार्यवाही की जानकारी लेते हुए पूरी सजगता और गंभीरता से दायित्वों का निर्वहन करने के लिए कहा। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button