राज्य

पीएमएवाय शहरी में 6022 हितग्राहियों को आवास बनाने 52 करोड़ 66 लाख रुपए जारी

Share

भोपाल। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में पात्र हितग्राहियों को आवास बनाने के लिए 52 करोड़ 66 लाख 15 हजार रुपए जारी किए गए हैं।

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा, कि आवासों का निर्माण समय-सीमा में सुनिश्चित किया जाए। योजना में प्रथम किश्त के रूप में 2298 हितग्राहियों को 22 करोड़ 95 लाख 30 हजार रुपए, द्वितीय किश्त के रूप में 2228 हितग्राहियों को 22 करोड़ 25 लाख 50 हजार रुपए और तृतीय किश्त के रूप में 1496 हितग्राहियों को 7 करोड़ 45 लाख 39 हजार रुपए जारी किए गए हैं। पात्र हितग्राहियों के खाते में जियो टेगिंग अनुसार राशि अंतरित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button