राजनीति
मेहरबानसिंह मालवीय सदस्य मनोनीत

चिड़ावद। भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय दायमा, सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी एवं मनीष दांगी की अनुशंसा से भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा में मेहरबानसिंह मालवीय को जिला कार्य सदस्य मनोनीत किया गया। मनोनयन पर हाटपीपल्या विधायक मनोज चौधरी, टोंकखुर्द मंडल अध्यक्ष राजेंद्र पटेल, नंदूजी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ अध्यक्ष आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।




