नगर निगम

एमजी रोड के व्यापारियों को अपनी हदों में सामग्री रखने की हिदायत दी

Share

देवास। शहर के व्यस्तम मार्ग एमजी रोड पर आवागमन में होने वाली असुविधा को देखते हुए प्रतिष्ठान के संचालकों को सख्त हिदायत दी कि वे अपने प्रतिष्ठान की सीमा के अंदर ही विक्रय की जाने वाली सामग्री आदि को रखें, ताकि आवागमन सुचारू रूप से चल सके। उल्लेखनीय है, कि सभापति रवि जैन ने चर्चा इस संबंध में निर्देश अधिकारियों को दिए थे। आज निगम कार्यपालन यंत्री नागेश वर्मा, उपयंत्री श्यामसुन्दर रघुवंशी, दरोगा अबरार पठान व उनकी टीम ने बाजार का निरीक्षण कर व्यापारियों को हिदायत दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button