प्रशासनिक

नगर परिषद सतवास के वार्ड 9 के पार्षद पद के लिए उप निर्वाचन संपन्न

Share

 

देवास। नगरीय निकाय उप निर्वाचन उत्तरार्ध 2025 के अंतर्गत नगर परिषद सतवास के वार्ड क्रमांक 9 के रिक्त पार्षद पद हेतु उप निर्वाचन आज सोमवार 29 दिसंबर को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस उप निर्वाचन में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उप निर्वाचन में 349 पुरुष मतदाताओं, 392 महिला मतदाताओं एवं 2 अन्य मतदाताओं द्वारा मतदान किया गया। मतदान प्रतिशत 79.72% रहा। मतदान प्रक्रिया पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रही। मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

Back to top button