राज्य

सुनील योगी प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के प्रदेश उपाध्यक्ष बने

भोपाल। पत्रकार सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध अखिल भारतीय संगठन “प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्टस पंजीकृत” के राष्ट्रीय संरक्षक/ संयोजक की सहमति एवं संगठन संस्थापक अध्यक्ष सैयद खालिद कैस ने प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के डिजिटल मीडिया विभाग मध्यप्रदेश के संयोजक आशीष बंग माहेश्वरी ने डिजिटल मीडिया विभाग की प्रदेश इकाई की घोषणा की।

प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील योगी देवास, प्रदेश उपाध्यक्ष नागू वर्मा उज्जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष शहाब मालिक भोपाल, प्रदेश महामंत्री लोकेश मालवीय होशंगाबाद, प्रदेश महामंत्री अबरार खान भोपाल, प्रदेश महासचिव अमृत कौर साहनी हरदा, प्रदेश महासचिव जुबैर निजामी अालीराजपुर, प्रदेश महामंत्री अमर बंग माहेश्वरी नीमच, प्रदेश सचिव रवि प्रजापति ग्वालियर, प्रदेश सचिव मोहम्मद हारिस हुसैन भोपाल, प्रदेश सचिव विक्की पारदी बैतूल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यगण पूजा माहेश्वरी मंदसौर, संजय फराकिया सुवासरा, पूजा पंचोली नीमच। जिला संयोजकगण वीके राठौड़ नीमच, हरीश भावसार विदिशा, पंकज पाल नर्मदापुरम, अरविंद शर्मा अशोकनगर, पं. दुष्यंत पंचोली राजगढ़ को आगामी आदेश तक मनोनीत किया गया है। कार्यकारिणी का विस्तार स्वतंत्रता दिवस के पश्चात किया जाएगा।

प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के डिजिटल मीडिया विभाग मध्यप्रदेश के संयोजक आशीष बंग माहेश्वरी ने बताया, कि संगठन के डिजिटल मीडिया विभाग के माध्यम से संगठन प्रदेशभर में डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म के द्वारा पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग का प्रचार-प्रसार करेंगे तथा मध्यप्रदेश में पत्रकारों की सुरक्षा के लिए शासन पर बल देंगे। सभी मनोनीत पदाधिकारियों को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, राज्यसभा सदस्य दिग्विजयसिंह, मुंबई के पत्रकार सुनील शर्मा, पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा, पूर्व शिक्षा मंत्री दीपक जोशी सहित साहित्यकारों ने बधाई देते हुए हर्ष जताया। साथ ही प्रेस क्लब ऑफ  वर्किंग जर्नलिस्ट संगठन के सैयद खालिद कैस, शशि दीप एवं आशीष भंग का आभार व्यक्त किया है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button