धर्म-अध्यात्म

आंधी व तेज बारिश के बीच मां चामुंडा की टेकरी पर लगे रोप-वे की ट्राली का तार गिर्री से अलग हुआ

– तकनीकी टीम ने सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर श्रद्धालुओं को निकाला, घटना की जांच के आदेश
देवास। आंधी व तेज बारिश के बीच मां चामुंडा की टेकरी पर लगे रोप-वे की ट्राली का तार गिर्री से अलग हो गया। इसके चलते ट्राली हवा में लटक गई। ट्राली में छह श्रद्धालु सवार थे। जानकारी लगते ही तकनीकी टीम ने मोर्चा संभाला।
नगर निगम आयुक्त, एडिशनल एसपी, ट्रैफिक टीआई सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। शनिवार शाम 5 बजे रोप वे की रोप दूसरे टावर के पास अटक गई। जानकारी लगते ही जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम का अमला श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकालने में जुट गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह चावला एवं नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान के नेतृत्व में रेस्क्यू कार्य किया गया। रेस्क्यू टीम ने ट्राली में फंसे सभी 6 श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाल लिया। ट्राली में फंसे रमेश, प्रीति, प्रियंका, रोहित आर्य एवं सतीश उड़ीसा से दर्शन के लिए आए थे। रोपवे में आई खराबी के लिए जांच के आदेश दिए गए हैं। रेस्क्यू कर सफलतापूर्वक रोपवे की ट्रॉली से निकाले गए श्रद्धालुओं ने जिला प्रशासन का आभार मानते हुए धन्यवाद दिया।

इधर तेज हवा आंधी के चलते शहर में कई स्थानों पर वृक्ष गिर गए साथी कई जगह पर बिजली के पोल भी धराशाई हो गए देर रात तक कई मोहल्लों में बिजली भी गुल रही।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button