भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई


चौबाराधीरा (निर्भयसिंह कराड़ा)। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि भुतिया बुजुर्ग रोड चौबाराधीरा में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोपालकृष्ण व्यास की अध्यक्षता में मनाई गई। सर्वप्रथम राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष व्यास ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला और कहा कि उनके बलिदान, त्याग और समर्पण को हमेशा याद रखा जाएगा। इस अवसर पर आतंकवाद के खिलाफ सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शपथ ली। जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष चंदरसिंह अम्लावतिया, जिला उपाध्यक्ष गोविंदसिंह पटेल, ब्लॉक महामंत्री हातिम अली बोहरा, महामंत्री तोलाराम यादव, किसान कांग्रेस ब्लॉक उपाध्यक्ष रायसिंह यादव, कांग्रेस सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश कारपेंटर, अल्पसंख्यक मोर्चा ब्लॉक उपाध्यक्ष मुबारिक खान मंसूरी, पूर्व सरपंच यशवंतसिंह ठाकुर, अरुण नायक, छीतूलाल मालवीय, विक्रमसिंह बामनिया, रमेशचंद्र पाटीदार, हुकुमसिंह गुर्जर आदि उपस्थित थे।




