देश-विदेश

गूगल प्ले स्टोर की महत्वपूर्ण एप्स आपके जीवन को बनाएगी सुगम

गूगल प्ले स्टोर में अनेक प्रकार के एप्स उपलब्ध हैं। लेकिन मेरे मत अनुसार भारत सरकार के सुरक्षित और उपयोगी एप्स ही मोबाइल में डाउनलोड करना चाहिए।
ऐसे ही कुछ एप्स निम्नानुसार हैं –
DIRGHAYU– यह एप वित्त मंत्रालय भारत सरकार का है। केंद्रीय एवं अखिल भारतीय सेवाओं के सेवानिवृत्त अधिकारियों के लिए यह बेहद उपयोगी एप है। इसमें पेंशन रिविजन आदि की भी जानकारी मिल जाती है।
IRCTC- रेलवे, एअरोप्लेन या आईआरसीटीसी के पैकेज्ड टूर की बुकिंग के लिए यह एक सुरक्षित एप है। यह भारत सरकार का ही एप है।
NEXTGEN Mparivahan- वाहन के रजिस्ट्रेशन के कागजात तथा ड्राइविंग लाइसेंस इसमें सुरक्षित save रहते हैं। चेकिंग के समय मोबाइल पर ही ये कागजात दिखाए जा सकते हैं जो मान्य हैं। यह भी भारत सरकार का एप है।
SANCHARSATHI- यह भारत सरकार का एप है। इससे यह मालूम हो जाता है कि हमारे नाम से कितनी सिम एक्टिव हैं। इसके द्वारा सिम डिटेक्टिव भी कर सकते हैं। मोबाइल को खोजा जा सकता है।
DIGILOCKER- यह भारत सरकार का बेहद उपयोगी एप है। इसमें शासन द्वारा जारी डाक्यूमेंट्स भी SAVE किए जा सकते हैं। यह मान्यता प्राप्त एप है।
MAADHAAR- आधार कार्ड मोबाइल में सुरक्षित बना रहता है। भारत सरकार का यह एप भी अत्यंत उपयोगी है।
MYCGHS- सीजीएचएस का यह एप महत्वपूर्ण है। इसमें कौन कौन सी दवाएं दी गई हैं, देखी जा सकती हैं। डिस्पेंसरी में एपाइंटमेंट भी इस एप द्वारा लिया जा सकता है।
इस तरह उक्त सातों एप हमारे लिए बेहद उपयोगी हैं। मैं इस सभी एप्स का उपयोग करता हूँ।

अशोक बरोनिया
वरिष्ठ लेखक एवं चिंतक

Advertisement

News Desk

मैं रूपेश मेहता, लगभग 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूं। इन वर्षों में कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में कार्य का अवसर मुझे प्राप्त हुआ। किसी भी देश-समाज के उत्थान में सकारात्मक पत्रकारिता का अपना महत्वपूर्ण योगदान होता है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए मैंने न्यूज वन क्लिक डॉट कॉम के माध्यम से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कार्य प्रारंभ किया है। इस वेबसाइट के माध्यम से मेरा प्रयास रहेगा प्रमुख समाचारों काे स्थान प्रदान करना। वेबसाइट के संचालन में कोई कमियां हो तो आप कमेंट बॉक्स में अपने संदेश अवश्य लिखें। वेबसाइट के संपादक राजेश नागर है। धन्यवाद! आपका- रूपेश मेहता संपर्क: 7000794059 E- mail: rsmehta01 @gmail.com ऑफिस- 05 लक्ष्मी बाग पार्क, पटवर्धन मार्ग (एबी रोड) देवास, मप्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button