उज्जैन
बिनोद मिल की जमीन रहवासियों को पट्टे के रूप में देने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा
उज्जैन। बिनोद मिल की जमीन नीलामी न कर रहवासियों को पट्टे के रूप में दे दी जाए। इसी मांग को लेकर रहवासियों ने शुक्रवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि शासन द्वारा बिनोद मिल की नीलाम की जा रही जमीन को वर्षों से यहीं रह रहे रहवासियों को पट्टे के रूप में दे दी जाए। कई परिवार पिछले ७0-८० वर्षों से यहीं रह रहे हैं। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि शासन यहां के रहवासियों को 30 वर्षीय स्थायी पट्टे प्रदान कर यहां रह रहे लोगों को यहीं रहने दें। कलेक्टर को ज्ञापन देने के दौरान एडवोकेट नाथूलाल नगर, राजेश बोराना, राकेश राव, नितिन गौर एवं पवन गरवाल उपस्थित थे। इस अवसर पर सांसद अनिल फिरोजिया व विधायक पारसचंद जैन भी उपस्थित थे।




