Uncategorized

शासकीय स्कूलों के विद्यार्थियों को मूंग का वितरण

Share


देवास। मल्हार स्मृति मंदिर उद्यान में कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों को मूंग दाल का वितरण समारोहपूर्वक किया गया। मुख्य अतिथि विधायक गायत्री राजे पवार, जिलाधीश चंद्रमौली शुक्ला, आयुक्त विशालसिंह चौहान ने विद्यार्थियों को मूंग के पैकेट वितरित किए। इस अवसर पर बीआरसी पुरुषोत्तम सिसौदिया, माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी के प्रधानाध्यापक महेश सोनी, जिला पंचायत मध्यान्ह भोजन प्रभारी आरती किरावत, सारिका किंकर, नाजमा खान एवं विद्यार्थियों के पालकगण उपस्थित थे। श्री सोनी ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय के छात्रों को 10 किलो एवं माध्यमिक विद्यालय के छात्रों को 15 किलो मूंग का वितरण किया गया। पालक प्रवीण झारोलिया ने बताया कि मूंग के वितरण से बच्चों को पौष्टिक आहार मिल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button