पारस बांध में डूबा 10 वर्षीय मासूम, बकरी चराने गया था साथियों के साथ

पुंजापुरा (बाबू हनवाल)। पुंजापुरा क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। अपने साथियों के साथ बकरी चराने गया 10 वर्षीय मासूम बालक पारस बांध में नहाने के दौरान डूब गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार यश पुत्र राधेश्याम भार्गव (10 वर्ष) अपने दोस्तों के साथ बकरी चराने गया था। दोपहर में सभी बच्चे पारस बांध पर नहाने पहुंच गए। इसी दौरान यश गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथ मौजूद बच्चों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह पानी में ओझल हो गया।
घबराए बच्चों ने तत्काल परिजनों को घटना की सूचना दी। इसके बाद स्थानीय तैराक की मदद से यश को पानी से बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए शासकीय अस्पताल बागली ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
पिकनिक मनाने के लिए आए इंदौर के दो दोस्तों की डूबने से माैत
यश कक्षा पांचवीं का छात्र था। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में भी शोक का माहौल है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बागली पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
दो साथियों को बचाया, तीसरे को बचाने गया तो खुद भी डूब गया: भैरवकुंड में दो युवकों की दर्दनाक मौत




