बिजली कंपनी में 2,335 कर्मचारियों को पदोन्नति, देखें किन-किन संवर्गों के जारी हुए आदेश

इंदौर। राज्य शासन के निर्देशानुसार मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली कार्मिकों को पदोन्नति आदेश जारी किए है।
पश्चिम क्षेत्र विद्युत कंपनी के 27 संवर्गों के 2335 कार्मिकों को ऊंचे पदों पर पदोन्नत किया गया है। कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक प्रकाश सिंह चौहान ने बताया कि शासन के नियमानुसार पदोन्नति विधि सम्मत तरीके से प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह के अनुमोदन उपरांत की गई।
जिन संवर्गों के लिए पदोन्नति दी गई हैं उनमें मुख्य अभियंता पारेषण एवं वितरण, अतिरिक्त मुख्य अभियंता पारेषण एवं वितरण, अधीक्षण यंत्री पारेषण एवं वितरण, कार्यपालन अभियंता पारेषण एवं वित्त, महाप्रबंधक सूचना प्रौद्योगिकी, कार्यपालन अभियंता सिविल, उप महाप्रबंधक सूचना प्रौद्योगिकी, उपमहाप्रबंधक मानव संसाधन, सहायक अभियंता सिविल, प्रबंधक मानव संसाधन, प्रबंधक सूचना प्रौद्यिगिकी, विधि अधिकारी, अनुभाग अधिकारी, परीक्षण पर्यवेक्षक, निज सहायक, वरिष्ठ शीघ्र लेखक, कार्यालय सहायक श्रेणी 1, कार्यालय सहायक श्रेणी 2, लाइन सहायक, वरिष्ठ लाइन परिचायक आदि पदोन्नति पद शामिल हैं।
संबंधित खबर: 55 नहीं, अब 62 साल में होगी रिटायरमेंट! बिजली कंपनी ने जारी किए आदेश




