भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रायसिंह सेंधव ने शीलनाथ धूनी पहुंचकर किए दर्शन, विधि-विधान से की पूजा-अर्चना
पूजा-अर्चना के बाद जिलाध्यक्ष डॉ. सैंधव ने कहा- गुरु ही जीवन का सच्चा मार्गदर्शक होता है

देवास। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रायसिंह सेंधव ने शहर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल शीलनाथ धूनी पहुंचकर सद्गुरु शीलनाथ जी महाराज का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया।
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महाआरती में शामिल होकर उन्होंने प्रदेश और जिले की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया।
देवास स्थित शीलनाथ धूनी में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान के दौरान पं. गिरीश महाराज के आचार्यत्व में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. सेंधव ने सद्गुरु शीलनाथ जी महाराज का पूजन-अर्चन एवं आरती की।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. सेंधव ने कहा, कि गुरु ही जीवन का सच्चा मार्गदर्शक होता है। गुरु के बताए मार्ग पर चलकर व्यक्ति अपने जीवन को सही दिशा दे सकता है। उन्होंने कहा कि संतों का आशीर्वाद समाज में प्रेम, सेवा, सद्भाव और संस्कारों की भावना को मजबूत करता है।
ये भी पढ़ें: गुरुपूर्णिमा: शीलनाथ धूनी पर किया हवन, गौमाता को चारा खिलाया, संतश्री मौनी बाबा से लिया आशीर्वाद
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री एवं पार्षद राजेश यादव, नवनियुक्त एल्डरमैन दिनेश सांखला, शीलनाथ धूनी ट्रस्ट के अध्यक्ष अजीत भल्ला, अजबसिंह सेंधव, महेन्द्र भैया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें: गुरु पूर्णिमा पर सैंधव ने राष्ट्र कल्याण व धर्मरक्षा के लिए किया हवन
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होकर दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।




