शिक्षा

5वीं और 8वीं की पुन: परीक्षा के परिणाम 7 जुलाई को होंगे घोषित

Share

 

राज्य शिक्षा केंद्र के वेब पोर्टल पर विद्यार्थी दोपहर 2 बजे से देख सकेंगे परिणाम

देवास। प्रदेश के राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र, स्‍कूल शिक्षा विभाग द्वारा कक्षा 5वीं और 8वीं की पुन: परीक्षा का परिणाम 7 जुलाई को दोपहर 2 बजे घोषित किया जाएगा।

विद्यार्थी एवं अभिभावक राज्य शिक्षा केंद्र के वेब पोर्टल www.rskmp.in/result.aspx पर परिणाम देख सकेंगे। इसके साथ ही इसी पोर्टल पर शिक्षक, संस्‍था प्रमुख अपनी शाला का विद्यार्थीवार परिणाम भी देख सकेंगे।

उल्‍लेखनीय है कि राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा 16 से 23 जून 2026 के बीच 5वीं और 8वीं की पुन: परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा में प्रदेश के शासकीय, अशासकीय शालाओं एवं पंजीकृत मदरसों के कक्षा 5वीं के 1 लाख 17 हज़ार से अधिक और कक्षा 8वीं के 1 लाख 32 हज़ार से अधिक विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे।

इन विद्यार्थियों की उत्‍तर पुस्तिकाओं के मूल्‍यांकन के लिए प्रदेश में कुल 322 केंद्र बनाये गए थे। 17 हज़ार से अधिक मूल्‍यांकनकर्ताओं द्वारा अंकों की ऑनलाइन प्रविष्टि पोर्टल पर दर्ज की गई है।

Back to top button