मन की बात कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदेश में देवास जिला प्रथम

देवास। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के आयोजन में देवास जिले ने लगातार 13वीं बार प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की।
भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रायसिंह सेंधव के नेतृत्व, संगठन निष्ठा, अनुशासन, प्रत्येक कार्यकर्ता से संवाद एवं संपर्क, कुशल मार्गदर्शन के साथ कार्यकर्ताओ के सहयोग और निरंतर प्रयासों का परिणाम है। मन की बात कार्यक्रम की 100% रिपोर्टिंग के साथ देवास जिला लगातार 13वीं बार मध्यप्रदेश में प्रथम स्थान पर लक्ष्य हासिल करने का गौरव प्राप्त किया। उज्जैन में आयोजित भाजपा संभागीय बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल द्वारा गौरवपूर्ण उपलब्धि पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रायसिंह सेंधव का सम्मान कर बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की।
इस सफलता पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ रायसिंह सेंधव ने कहा कि यह सम्मान देवास जिले के प्रत्येक समर्पित कार्यकर्ता के परिश्रम और संगठन के प्रति निष्ठा का सम्मान है। जिला अध्यक्ष डॉ. सेंधव ने प्रत्येक कार्यकर्ता को धन्यवाद देते हुए बधाई प्रेषित की। साथ ही कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि संगठन कार्य सफलता के लिए संगठनात्मक उर्जा एवं एकजुटता के साथ लक्ष्य को हासिल करने हेतु आगे बढ़े। यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया सह प्रभारी दिनेश सांखला ने दी।




