धर्म-अध्यात्म

भगवान महेश की आराधना के साथ तीन दिवसीय महेश नवमी महोत्सव का शुभारंभ

Share

 

सोनकच्छ। माहेश्वरी समाज द्वारा आयोजित तीन दिवसीय महेश नवमी महोत्सव का शुभारंभ माहेश्वरी भवन में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ हुआ।

भगवान महेश के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस अवसर पर महिला संगठन द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के बच्चों, युवाओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

तीन दिवसीय महेश नवमी महोत्सव का शुभारंभ 21 जून को स्थानीय माहेश्वरी भवन में पूर्व जिला अध्यक्ष सत्यनारायण लाठी के मुख्य आतिथ्य तथा समाज के पूर्व अध्यक्ष कैलाशचंद दरक, महिला संगठन की जिला महामंत्री मनीषा लाठी, महिला संगठन अध्यक्ष साधना छापरवाल के विशेष आतिथ्य में संपन्न हुआ। अध्यक्षता समाज अध्यक्ष अनिल कुमार दरक ने की।

सर्वप्रथम अतिथियों ने भगवान महेश के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। अतिथियों का पुष्पमाला से स्वागत ज्योति चांडक, महेश मुंदड़ा, चंचल छापरवाल, सुनील दरक, आशीष राठी, नेहा माहेश्वरी,‌ सीमा राठी, निरुपमा जाजू, वैभव लाठी, घनश्याम राठी, विजय छापरवाल आदि ने किया। सभी उपस्थित समाजजनों का शब्दों से स्वागत अध्यक्ष अनिल दरक द्वारा किया गया।

माहेश्वरी समाज सोनकच्छ की नवीन कार्यकारिणी गठित, दरक अध्यक्ष व नागोरी सचिव बने

इस अवसर पर जिला सांस्कृतिक सचिव गगन लाठी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। प्रथम सत्र में महिला संगठन द्वारा एक मिनट, तात्कालिक भाषण, चित्रकला एवं पोषाक बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के कार्यकारी मंडल सदस्य नरेंद्र छापरवाल ने किया तथा आभार समाज सचिव अनिल नागौरी ने माना।

Back to top button