राजनीति

देवास होते हुए सोनकच्छ पहुंची जीतू पटवारी की शिक्षा न्याय यात्रा, शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

Share

 

भौंरासा (मनोज शुक्ला)। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की इंदौर से भोपाल तक निकाली जा रही शिक्षा न्याय साइकिल यात्रा देवास होते हुए भौंरासा फाटा, टोल टैक्स, नेवरी फाटे से होते हुए सोनकच्छ पहुंची, जहां पर सभा का आयोजन हुआ।

रास्ते में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, सचिन यादव, तराना विधायक महेश परमार, मनोज राजानी, प्रमोद कुमार द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

पटवारी ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को लेकर जमकर निशाना साधा। मीडिया से चर्चा करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस की यह साइकिल यात्रा शिक्षा के अधिकार और समान शिक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के आह्वान पर देशभर में शिक्षा को लेकर जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है।

इस अवसर पर भौंरासा फाटे पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मिथुन यादव, नगर कांग्रेस अध्यक्ष जीवनसिंह ठाकुर, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष राजेंद्र यादव, पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष नगजीराम यादव, दिनेश यादव, रमेशचंद ईनानी, इरफान मदनी, पार्षद अबरार गांधी, भादर सिंह भाटिया, गुलरेज मदनी, अफजल मंसूरी, इसी तरह टोल टैक्स पर पार्षद संदीप चावड़ा के नेतृत्व में स्वागत किया गया।

इस अवसर पर बसंत चावड़ा, नौशाद कुरैशी, सोहेल चिश्ती, नितिन शारडा उपस्थित रहे।

Back to top button