देवासराजनीतिशिक्षा

सायकिल रैली लेकर 14 जुलाई को देवास आएंगे जीतू पटवारी

नीट परीक्षा में कथित धांधली को लेकर इंदौर से भोपाल तक निकाल रहे हैं सायक्लोथान

Share

 

देवास। कांग्रेस द्वारा नीट सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित धांधली और शिक्षा के बढ़ते व्यावसायीकरण के आरोप लगाए गए हैं।

इसे लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी इंदौर से भोपाल तक ‘युवा स्वाभिमान सायक्लोथान’ निकाल रहे हैं। इसी क्रम में यह रैली 14 जुलाई को सुबह करीब 11 बजे देवास पहुंचेगी, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया जाएगा।

कांग्रेस प्रवक्ता हारिस गजधर ने बताया, कि जिला शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा रसुलपुर चौराहे पर रैली की अगवानी की जाएगी। इसके पश्चात शहर के विभिन्न चौराहों से लेकर भोपाल बायपास चौराहे तक जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम और जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष मनीष चौधरी के नेतृत्व में स्वागत किया जाएगा। ये रैली आष्टा में रात्रि विश्राम के उपरांत, 15 जुलाई को भोपाल पहुंचेगी।

सायक्लोथान रैली का रसुलपुर चौराहे पर प्रदीप चौधरी, कैलादेवी चौराहे पर ब्लाक अध्यक्ष रूपेश कल्याणे, सयाजी द्वार पर ब्लाक अध्यक्ष इशान राणा, उज्जैन रोड चौराहे पर ब्लाक अध्यक्ष प्रतीक शास्त्री, भोपाल चौराहे पर ब्लाक अध्यक्ष नीरज नागर एवं भोपाल बायपास चौराहा पर ब्लाक अध्यक्ष दिलीप सिंह सोलंकी के नेतृत्व में स्वागत किया जाएगा।

श्री गौतम और श्री चौधरी ने कार्यकर्ताओं से सायक्लोथान रैली का स्वागत करने की अपील की है।

Back to top button