क्राइमदेवास

CCTV ने खोला मंदिर में चोरी का राज, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

रामदेवजी मंदिर से चोरी हुई पीतल की तीन घंटियां बरामद, CCTV फुटेज से पुलिस को मिले अहम सुराग

Share

देवास। चौपाटी स्थित रामदेवजी मंदिर में चोरी की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया। मंदिर से पीतल की तीन घंटियां चोरी होने के बाद पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले और संदिग्ध की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद द्वारा ऑपरेशन “त्रिनेत्रम्” के तहत CCTV कैमरों का प्रभावी उपयोग कर चोरी एवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों का त्वरित खुलासा करते हुए आरोपियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है।

8-9 सितंबर की मध्यरात्रि में रामदेवजी मंदिर, चौपाटी देवास में अज्ञात बदमाश द्वारा मंदिर में लगी पीतल की 3 घंटियां चोरी कर ली गई थीं। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली देवास में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) गजेन्द्रसिंह वर्धमान के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक देवास सुमित अग्रवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शशिकांत चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाश तत्काल प्रारंभ की गई।

पुलिस टीम द्वारा ऑपरेशन “त्रिनेत्रम्” के तहत घटनास्थल एवं आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले गए। प्राप्त CCTV फुटेज का बारीकी से विश्लेषण करते हुए संदिग्ध की पहचान सुनिश्चित की गई।
थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश करते हुए घटना के मात्र 24 घंटे के भीतर आरोपी अनुराग उर्फ भोलू पिता सुभाषराव जाधव उम्र 43 वर्ष निवासी विश्राम बाग को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया। अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

सराहनीय भूमिका- उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक श्री चौरसिया, प्रधान आरक्षक महेंद्र जादोन, प्रधान आरक्षक हेमेन्द्र एवं प्रधान आरक्षक वीरेन्द्र राजपूत की सराहनीय भूमिका रही।

Back to top button